हरदोई: नयागांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की 22 वें दिन हुई मौत,निजी डॉक्टर से कराया जा रहा था इलाज
Hardoi, Hardoi | Aug 27, 2024 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ पुरवा निवासी राजपाल पुत्र किसने मजदूरी करता था।परिजनों ने बताया कि 4 अगस्त को नयागांव से मजदूरी करने के बाद शाम को साइकिल से अपने घर जा रहा था इस बीच नया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उसे टक्कर मार दी थी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।