हरदोई: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों के बैठने की नहीं है सुविधा, दवा लेने आए मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर
Hardoi, Hardoi | Aug 27, 2024 हरदोई के मेडिकल कॉलेज ओपीडी में मरीजो के बैठने की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके चलते दूर दराज से दवा लेने आए मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर है हाथ पैर में प्लास्टर एवं गंभीर रोग के मरीज थक हार कर जमीन पर ही बैठ जाते है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा मरीजों के बैठने का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है जिसके चलते मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर है।