लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में बिहार सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार दोपहर 12:15 बजे नगर भवन परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।