उमरेठ: भुजलिया घाट व पथरई नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, रात में निकला चल समारोह
नवरात्र में माता के रूप में पूजन के बाद देवी को शुक्रवार को नम आंखों से विदाई दी गई। जुलूस और डीजे ढोल ढमाकों के साथ लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहंुचे। कई प्रतिमाओं का विसर्जन सादगी के साथ जयकारे लगाते और भजन जस गाते भक्तों ने किया। उमरेठ में रात आठ बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला गया। भुजलिया घाट और खमरा जेठू की पथरई नदी में विसर्जन किया।