लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एलपीजी कंपनियों के सेल्स अफसरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के प्रतिनिधि शामिल हुए।