महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ जिले के 68147 किसानों ने खरीफ फसल में नुकसान का ब्यौरा दर्ज कराया, 2 लाख 80 हजार एकड़ में बोया था बाजरा
महेंद्रगढ़ जिले में लगातार बारिश की वजह से बाजार और कपास की फसलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट किसानों ने ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाई है। महेंद्रगढ़ जिला के 68147 किसानों ने फसलों के अंदर नुकसान होने का दावा किया है और उन्होंने बताया कि 2 लाख 80 हजार एकड़ में बाजरे की फसल बोई गई थी।