शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नीतीश कुमार ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 1:30 बजे दो दर्जन से भी ज्यादा दिव्यांगों गरीबों और असहाय लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया। बीडीओ नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों दिव्यांगों असहाय लोगों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ देती रही है। इस मौके पर जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह भी वह मौजूद थे।