कानपुर: एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, प्रताड़ना, मारपीट और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया
पनकी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने शनिवार 5 बजे बताया कि, ससुराल वाले 10 लाख रुपए मांग रहे हैं नहीं देने पर उन्होंने मुझे मारा पीटा और मानसिक प्रताड़ना दी और शराब पीकर पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहता है।