गुरुवार की शाम को 4बजे पोखारभिंडा गांव के ही रहने वाले परशुराम का पुत्र युवान जो अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था,और खेत में पहुंच गया। इसी दौरान वह कुएं में जा गिरा ।आसपास के बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो लोगों ने उसको निकाल कर समीप के चिकित्सालय लेकर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।