बुलंदशहर: दहेज हत्या की आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹200 के अर्थदंड की सजा
वर्ष-1999 में वादी कलुआ निवासी स्याना बुलन्दशहर की पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडित कर उसकी हत्या करने की घटना की गई,मा0 न्या0 एफटीसी-03 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्ता शमीम को 07 वर्ष का सश्रम कारावास व 200/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया, जानकारी शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे दी गई।