सरदारशहर: कल्याणपुर फांटा के पास झिंडी मंडी पर जुआ खेल रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 12,900 रुपये नगद बरामद
ASI गोरुराम ने बताया कि कल्याणपुर फांटा पर दबिश देकर वार्ड 7 सलामपरिया कुआं निवासी सोनू दर्जी पुत्र नवरत्न दर्जी उम्र 34 साल, वार्ड 11 पांडिया वेल निवासी रमेश कुमार पुत्र घीसाराम रेगर उम्र 39 साल, सरदारशहर के मोहल्ला चौहानिया बास निवासी याकूब उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर उनके पास से जुआ खेलने की सामग्री और 12900 नगद बरामद किए हैं।