मुंगेर: मुंगेर सड़क हादसे में मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह
Munger, Munger | Feb 21, 2024 आधी रात को ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई | इस भीषण सड़क हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली, वहीं कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है | घटना लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत झुलौना गांव के पास नेशनल हाईवे-30 लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग की है | घटना के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह |