बीसलपुर: पिपरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम न्यूरानपुर निवासी सुखलाल वर्मा आज सोमवार को शाम 7:00 बजे गांव से बीसलपुर किसी काम से आ रहे थे वह जैसे ही न्यूरानपुर गांव के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने लेखपाल की बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार लेखपाल रोड पर गिरकर घायल हो गए हैं घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है