शाहबाद: एगवां गांव में नगर पालिका परिषद के स्वीपर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के एगवां गांव के रहने वाले एक नगर पालिका परिषद के स्वीपर ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, मृतक को शराब पीने की लत थी। घटना के बाद प्रधान की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को शव के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी।