खगड़िया: सन्हौली में कानू समाज की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
कानू समाज को राजनैतिक में भागीदारी मिले। आगमी लोकसभा के चुनाव में चट्टानी एकता दिखाते हुए वैसे राजनैतिक दल को अपना कीमती वोट देंगे। जो कानू जाति के विकास,उत्थान तथा कल्याण करने की काम करेगें। यह बातें कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष माक्खन साह ने आयोजित बैठक के दौरान कही। इस दौरान जिला सचिव सिकन्दर साह कानू आदि ने भी अपने संबोधन में एकजुटता दिखाने की बात कही।