खगड़िया: शहर के समीर नगर में छत के सीढ़ी से गिरने से महिला गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
नगर परिषद क्षेत्र के समीर नगर में छत के सीढ़ी से नीचे उतरने के दौरान गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि प्रभा देवी छत से नीचे उतर रही थी, इसी दौरान पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई।