खगड़िया: कोठिया से अवैध खनन करने पर एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
नियम के विपरीत अवैध खनन करने के आरोप में मुफ्फ सिल पुलिस ने कोठिया से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं इस मामले में मनीष कुमार को भी गिरफतार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए कार्रवाई में ट्रैक्टर जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।