खगड़िया: मोरकाही में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में आज मिट्टी काटने के विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल निवास कुमार ने बताया कि उनके जमीन में आरोपियों द्वारा मिट्टी काट लिया गया। इसी को लेकर उन्होंने सिर्फ पूछा की कौन मिट्टी काटा है।