सारनाथ क्षेत्र के गणपति नगर में युवती पर दो महिलाओं ने किया हमला, FIR दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | Oct 23, 2025 सारनाथ थाना क्षेत्र की गणपति नगर कॉलोनी में 18 अक्टूबर को एक युवती एवं दो महिलाओं में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर युवती के पिता ने सारनाथ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवती अस्पताल में भर्ती मां के लिए खाना लेकर जा रही थी।