सूरतगढ़: 17 वर्षीय नाबालिग को नशा बेचते काबू किया गया, 20 ग्राम चिट्टा व ₹16,240 बरामद, पुलिस ने बाइक भी जब्त की
सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को 20 ग्राम अवैध चिट्टा और ₹16,240 नकदी सहित काबू कर निरुद्ध किया है। थाना से रविवार शाम इसकी जानकारी मिली। एसआई सुभाष चंद्र बराला ने गश्त के दौरान चूना रोड स्थित रायसिख धर्मशाला के पास कार्रवाई की। किशोर पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे काबू कर तलाशी में मादक पदार्थ व नकदी बरामद हुई। बाइक भी जब्त कर ली गयी।