दादरी: सूरजपुर कस्बे में निजी कंपनी की बस में अचानक लगी भीषण आग
सूरजपुर कस्बे में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मदरसन कंपनी की यह बस अपने स्टाफ को लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही बस कस्बे के पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो उसमें अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में सिर्फ ड्राइवर था, ड्राइवर ने बिना समय गंवाए बस से कूदकर अपनी जान बचाई !!