मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।जहां सरस्वती शिशु मंदिर पंडरिया के पास बुधवार की शाम 04:30 बजे के करीब पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।जिसमें व्यक्ति घायल हो गया।जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए डायल 112 की टिम ने पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है।