वारासिवनी: अवैध मिर्ची परिवहन पर सख्ती, मंडी उड़नदस्ते ने 3 वाहनों से ₹66,619 वसूले, 6 महीने बाद फिर लौटी मंडी की कार्रवाई
एसडीएम के निर्देश पर मंडी उड़नदस्ता दल ने 31 मार्च को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान तीन वाहनों में बिना वैध दस्तावेज मिर्ची का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। म.प्र. कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के तहत कार्रवाई करते हुए 5 गुना मंडी शुल्क सहित कुल 66,619 वसूले गए। मंडी प्रशासन ने नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी