धनौरा: गजरौला के गांव चकनवाला में राम गंगा पोषक नहर में नहाने गया युवक गंगा में डूबा, परिवार में मचा कोहराम
मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव कुलपुर निवासी 22 वर्षीय सुमित स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला में अपने बहनोई अमित के घर आया था। क्योंकि रविवार को बहनोई के भाई आकाश का मढ़ा था और सोमवार को हसनपुर क्षेत्र के झगड़ी में बारात जानी थी। घर में शादी की खुशियां जोरों पर चल रही थीं। इसी बीच शाम करीब चार बजे सुमित अपने कुछ साथियों के साथ गांव के किनारे पर था।