धनौरा: गांव कुम्हारपुरा के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, एडीओ एग्रीकल्चर की हुई मौत
मंडी धनौरा जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सबलपुर खुर्द निवासी सुधीर कुमार स्थानीय ब्लॉक पर सहायक विकास अधिकारी कृषि के रूप में कार्य करते है। रविवार को बाइक लौटते वक्त जब वह बिजनौर स्टेट हाईवे पर ग्राम कुम्हारपुरा के निकट पहुंचे तो यहां धनौरा की दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई।