ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी कृष्ण मुरारी यादव ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को कंबल भेंट कर राहत पहुंचाई। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में कमजोर वर्ग की मदद करना समाज के हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात