हिण्डौन: कावेरी होटल से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत किया गिरफ्तार
हिण्डौन कावेरी होटल से अनैतिक देह व्यापार मे लिप्त पीटा एक्ट के तहत 3 महिला, 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया।आरोपियों में होटल संचालक अजय शर्मा भी शामिल है। हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार मीणा ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई एवं एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशानुसार कार्यवाई को अंजाम दिया गया।