विदिशा नगर: रायसेन गेट स्थित समर्थ रामदास मठ में 280 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, सूरज की रोशनी से किया गया भगवान राम का अभिषेक
भगवान राम के जन्मोत्सव के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में रामलला की पूजा अर्चना की गई। वहीं रायसेन गेट स्थित समर्थ रामदास मठ में 280 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान सूरज की रोशनी से भगवान राम का अभिषेक किया गया। इस परंपरा को सूर्य अभिषेक और सूर्य स्नान की संज्ञा दी जाती है।