हुज़ूर: भोपाल: आनंद नगर में बदमाशों का उत्पात, एक व्यक्ति घायल
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2025 भोपाल के आनंद नगर बिजली कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, रात 1 बजे गप्पू, करण, अभिषेक, गग्गू और कुनाल सोनी नामक युवक ललित शर्मा के घर में घुस गए और हाथों में डंडे लेकर उत्पात मचाया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।