अररिया: रजोखर के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 2, 2025 अररिया रानीगंज मार्ग में रजोखर के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला डेहटी पलासी निवासी नईम की पत्नी निजहत प्रवीण बताई जा रही है.