झाझा: ढिबा गांव में नशे में हुई कहासुनी के बाद हिंसा, डायल 112 की पुलिस ने घायल को कंधे पर लादकर लाया
Jhajha, Jamui | Dec 17, 2025 झाझा थाना क्षेत्र के ढिबा गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में हुई आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन घायल का घर मुख्य सड़क से काफी दूर था।