शाहजहांपुर: जलालाबाद क्षेत्र में कटरा रोड पर सड़क हादसे में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक घायल
जलालाबाद क्षेत्र में कटरा रोड पर सड़क हादसे में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि 30 वर्षीय संजय और 28 वर्षीय अटल बारूबारी ग्राम से जलालाबाद पनीर लेने गए थे वापस लौटते समय चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें संजय की मौत हो गई और 28 वर्षीय अटल घायल हो गया।