गोहलपुर मोतीनाला पर बना पुल कम चौड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या शहर के सबसे लंबे फ्लाईओवर (वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर) के चालू होने के बाद और गंभीर हो गई है, क्योंकि फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाला ट्रैफिक इसी संकरी पुलिया पर आकर फंस जाता है। मोतीनाला पर बनी यह पुलिया पहले से ही संकरी थी, लेकिन नए फ्लाईओव