मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे फुलवारी शरीफ स्थित सुधा डेयरी प्रांगण में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुधा डेयरी प्रांगण में आयोजित इस अनोखी प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड से करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में पटना जिला के बाढ़ निवासी कुलकुल कुमार ने 3 मिनट में 3 किलो 105 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार जीता।