आज 31 दिसंबर शाम 6 बजे बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि संभाग के अंतर्गत 1 जनवरी, 2026 को 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर अति आवश्यक संधारण कार्य किया जाएगा। इसी के चलते प्लान शटडाउन निर्धारित किया गया है। इसके तहत, 33 केवी अबगांवखुर्द, हंडिया, कांकरिया, वीएक्सएल, टेमलावाड़ी और खरड़ फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।