इटावा: विकास कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षिका के ऊपर चोरों द्वारा किये गए हमले को लेकर SSP ने दी जानकारी, मुकदमा हुआ दर्ज
Etawah, Etawah | Feb 12, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी भाग 3 के रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका 70 वर्षीय शिवकली पर शनिवार को अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर हमला कर गम्भीर रूपसे घायल कर देने के सम्बंध में SSP संजय कुमार वर्मा ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया। शिक्षिका के बेटा आशीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कहीं है।