इटावा: छितौनी गाँव में मिले जले हुए शव की हुई शिनाख्त,महिला का निकला जला हुआ शव,बेटा ने की शिनाख्त
Etawah, Etawah | Feb 12, 2024 वैदपुरा थाना क्षेत्र में बीती 9 तारीख को छितौनी गाँव के समीप एक जला हुआ शव ग्रामीणों ने देखा था। जिसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी थी। पोस्टमार्टम हाऊस पहुँचे 11 वर्षीय अनिकेत ने अपनी माँ रानी पत्नी जितेंद्र उर्फ बबलू के रूप में उनकी शिनाख्त की । पुलिस ने अनिकेत व उनकी माँ के सैम्पल को DNA टेस्ट के लिए भेजा है।