रविवार शाम 7 बजे बिस्टान क्षेत्र में बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को खरगोन जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार संजय (17), करण (45) और संगीता (18) हादसे में घायल हुए हैं।