धार: प्याज की बोरियों के नीचे छिपाई अवैध शराब, पीथमपुर पुलिस ने आईसर वाहन पकड़ा
Dhar, Dhar | Oct 24, 2025 प्याज की बोरियों के नीचे छिपाई थी अवैध शराब, पीथमपुर पुलिस ने पकड़ा आईसर वाहन।धार जिले के पीथमपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा आईसर वाहन जब्त किया है। बताया जा रहा है कि वाहन में ऊपर से प्याज की बोरियां रखी गई थीं, जबकि नीचे भारी मात्रा में शराब छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।