दिनांक 28.06.2026 को डॉयल-112 के माध्यम से थाना स्याना पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाजीपुर में पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है. सूचना पर तत्काल स्याना पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंचने पर यह जानकारी हुई कि पति मोनू पुत्र खेमचन्द ने अपनी पत्नी गीता की आपसी विवाद में गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। दोनों के बीच आपसी विवाद था, दोनों की शादी को करीब सात माह हुए थे. मृतका के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 04 टीमों का गठन किया गया है । फील्ड यूनिट घटनास्थल पर मौजूद है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय की बाइट~
#UPPolice
#BulandshahrPolice
Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jun 28, 2026