बाबई: चांदला में आपसी विवाद चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहनलाल पिता तेजराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी मनोहर घनश्याम दीपक राहुल चारों ने मिलकर ग्राम चंदला में तुलसा बाई के खेत के पास फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।