बाबई: माखननगर के मुक्तिधाम तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान
जिले में कलेक्टर के निर्देश पर 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण तालाब कुए बावड़ी नदी नाली नाले की सफाई एवं जिर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है उसी क्रम में शनिवार को माखननगर के मुक्तिधाम तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया इस दौरान सदस्यों ने तालाब मे साफ सफाई की।