बाबई: झालसर में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राम अवतार पिता कल्लू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी सुनील पिता संतोष ने फरियादी से ग्राम झालसर में उसके खेत के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर जांच में लिया।