हाथरस: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर PMS चिकित्सकों की बैठक हुई संपन्न, अध्यक्ष ने कहा चिकित्सक सेवा के लिए रहें संगठित
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर PMS के चिकित्सकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ दानवीर सिंह ने कहा कि PMS कैडर ईमानदारी एवं सम्मान के साथ ध्यय बनाकर कार्य करता है। चिकित्सकों के प्रति दुर्व्यवहार की खबरें हमारा मनोबल तोड़ती हैं। PMS संघ चिकित्सकों की गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।