मंगलवार को भाटापारा थाना इलाके के दुखद घटना घटी. इलाके के धौराभाटा ग्राम में बने बंशी गोपाल वेयरहाउस में 2 बच्चों की दबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे वेयरहाउस में अपनी मां के साथ आए थे. बच्चों की मां वेयर हाउस में काम कर रही थी, दोनों बच्चे वहीं पास में खेल रहे थे. तभी चने से भरी बोरियां उनके ऊपर गिर पड़ी. भारी चने की बोरी के नीचे आने से दोनों बच्चों का दम घुट