मेरठ: मेरठ में सोती टीचर का वीडियो आया सामने, पढ़ाने के बजाय आराम फरमाती नजर आईं, बीएसए ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Meerut, Meerut | Apr 9, 2025 मेरठ के एक जूनियर हाई स्कूल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षिका कक्षा के अंदर गहरी नींद में सोती हुई नजर आ रही । इस नजारे ने शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।