लालगंज: राजागंज बाजार में एक व्यक्ति की अचानक गिरकर हुई मौत, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के राजागंज बाजार में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई । जब एक व्यक्ति पान की दुकान के पास अचानक अचेत होकर गिर पड़ा । आस पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उस व्यक्ति को बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।