हिलसा: लालसे बीघा गांव में बदमाशों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
Hilsa, Nalanda | Apr 14, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर पंचायत के लालसे बीघा गांव मे सोमवार की सुबह 8:00 बजे बदमाशों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जख्मी महिला की पहचान अवध बिहारी सिंह के 60 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में किया गया।