विसुनगंज थाना की पुलिस ने तोतबा विगहा गांव से शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।बुधवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तोतवा बीघा गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई थी। जिसमें गांव निवासी शराब कारोबारी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कारोबारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।