सेन्हा: सीठीयो पहुँची राष्ट्रीय ST आयोग सदस्य ,60 ग्रामीणों ने दिया आवेदन, जमीन विवाद में ST-SC के झूठे केस में फंसाने का मामला।
सेन्हा प्रखण्ड के सीठीयो ग्राम में ग्रामीणों के आग्रह पर शुक्रवार को राष्ट्रीय ST आयोग सदस्य आशा लकड़ा पहुची। गांव पहुचने पर ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर ग्रामीणों के द्वारा 60 आवेदन आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें जमीन सम्बंधित विवाद में एसटी एससी अधिनियम का दुरुपयोग कर केस में फंसाने को लेकर जिक्र किया गया है।